कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा के बीच शहर में घुसा तेंदुआ, स्नेहा क्लीनिक के पास मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

कवर्धा (विश्व परिवार)। शहर के हृदय स्थल स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया।
मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़
यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि तेंदूआ जंगल से भटककर शहर की ओर पहुंचा है। इसकी भनक आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
वन विभाग ने शुरु किया रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर तैनात हैं।
लोगों को सतर्क रहने की हिदायत
वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने और घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही है। तेंदुए को देखने के लिए जुट रही भीड़ को भी मौके से हटाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts