Blog

सकल जैन समाज का सामूहिक क्षमा वाणी महोत्सव मंगलवार 6 अक्टूबर को विधानसभा परिसर में

भोपाल (विश्व परिवार) भोपाल जन जन को विश्व शांति का संदेश देने वाले क्षमा पर्व को राजधानी की सकल जैन समाज आचार्य समय सागर महाराज सा संघ के सानिध्य में मनाने जा रही है सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव विधानसभा परिसर में 6 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 1,30 बजे से होगा, आयोजन समिति के स्वागत अध्यक्ष अखिलेंद्र जैन ने बताया दिगंबर श्वेतांबर सकल जैन समाज के कार्यक्रम में आचार्य समय सागर महाराज के विशेष आशीर्वचन होंगे, मुख्य अतिथि मुख्य मंत्री मोहन यादव होंगे अध्यक्षता नरेंद्र सिंह तोमर विधान सभा अध्यक्ष करेंगे। विशेष अतिथि केबिनेट मंत्री दय चेतन कश्यप , विश्वाश सारंग कृष्णा गौर महापौर मालती राय सांसद आलोक शर्मा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी विधायक दय रामेश्वर शर्मा भगवान दास सबनानी मौजूद रहेंगे, , कार्यक्रम के शहर के विभिन्न मंदिरों से बसो की व्यवस्था हे,, आयोजन उपरांत सामूहिक वात्स्लय भोजन होगा, चातुर्मास समिति अध्यक्ष पंकज जैन सुपारी मुख्य संयोजक मनोज बांगाके नेतृत्व में समूर्ण आयोजन समिति की बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts