छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में घर के बाहर ग्रामीण के बेहद करीब पहुंचा हाथी, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर; बाल-बाल बची जान

सूरजपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के छतरपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाथी रिहायशी इलाके में दस्तक पहुंच गया. इस दौरान हाथी घर से बाहर निकले ग्रामीण के बेहद करीब पहुंच गया. गनीमत रही कि शख्स ने समय रहते हाथी को देख लिया और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकला. पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घर से बाहर निकलते ही सामने दिखा हाथी
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स अपने घर से बाहर निकलता है. कुछ दुर जाते ही अचानक उसे सामने हाथी नजर आता है. हाथी को इतनी नजदीक देखकर शख्स घबरा जाता है और बिना समय गंवाए पीछे मुड़कर घर की ओर भागने लगता है. इसी दौरान हाथी भी उसकी दिशा में बढ़ता हुआ दिखाई देता है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण वहां से भागकर अपनी जान बचाता है. अगर वह समय रहते हाथी को नहीं देख पाता तो अनहोनी हो सकती थी।
हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत
गांव में हाथी के पहुंचने की घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है. आबादी वाले इलाके में हाथी की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीण अब घरों से बाहर निकलने और रात के समय आवाजाही को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।
बताया जा रहा है कि छतरपुर गांव में हाथी की मौजूदगी से जुड़ा यह CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हाथी को घरों के आसपास घूमते हुए देखा जा सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथी के आबादी क्षेत्र में आने से कभी भी अप्रिय स्थिति बन सकती है. उन्होंने वन विभाग को सूचना दी है, और सुरक्षा की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts