भिलाई

प्रधानमंत्री आवास की बकाया राशि जमा करने हितग्राहियों को डोर-टू-डोर सूचना

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मकानविहीन एवं किराये के मकानों में निवासरत परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस के तहत पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसा आवास आबंटित होने के पश्चात हितग्राहियों को आवास की शेष राशि जमा करने के लिए 9 माह की समयावधि प्रदान की गई थी। निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बावजूद कई हितग्राहियों द्वारा अब तक आवास की शेष राशि जमा नहीं की गई है।
नगर पालिक निगम द्वारा ऐसे हितग्राहियों को बकाया राशि जमा करने के लिए सूचना देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निगम की टीम द्वारा संबंधित हितग्राहियों के घरों में डोर-टू-डोर पहुंचकर सूचना पत्र प्रदान किया जा रहा है। सूचना पत्र के माध्यम से हितग्राहियों को आवास की शेष राशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करने के संबंध में अवगत कराया जा रहा है। वहीं जिन हितग्राहियों के आवास बंद पाए जा रहे हैं, उनके मकान के दरवाजे पर ही सूचना पत्र चस्पा किया जा रहा है, ताकि संबंधित हितग्राही तक बकाया राशि जमा करने संबंधी सूचना पहुंच सके। निगम द्वारा हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अपने आवास की शेष राशि समय पर जमा कर योजना से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें। नगर निगम की टीम द्वारा क्षेत्रवार ऐसे आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को सूचना देने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts