छत्तीसगढ़

गृह मंत्री का PA बताकर नौकरी-ट्रांसफर का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

रायपुर (विश्व परिवार)। गृह मंत्री का निज सचिव बताकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सिविल लाईन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की है।
प्रार्थी बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी संतराम यादव एवं आदित्य मोहन पंडा ने का प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होने की बात कहते हुए शासकीय नौकरी लगाने का झांसा दिया. आदित्य ने स्वयं को गृहमंत्री का निज सहायक होने का झूठा पहचान बताकर 70000 रुपए लेकर नौकरी नहीं लगाई. उसके साथ-साथ अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी की गई है।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.घटना के संबंध में प्रार्थी सहित गवाहों से विस्तृत पूछताछ के बाद आरोपी कमल विहार, रायपुर निवासी आदित्य मोहन पण्डा पिता अनिल पण्डा (23 साल) और हिमालया हाईट्स, देवपुरी, रायपुर निवासी संतराम यादव पिता बलराम यादव (38 साल) को हिरासत में लिया.
पूछताछ करने पर आरोपियों ने इसी प्रकार से नौकरी लगाने, ट्रांसफर कराने के नाम पर करीब 15 लोगों से करीब 25 लाख लेने की बात स्वीकार की. आरोप की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों से पूछताछ जारी रखे हुए है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts