सूरजपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग दो महिलाओं को चोरी के आरोप में बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
चोरी का आरोप लगाकर जमकर पीटा
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बडकापारा स्थित साप्ताहिक बाजार का है। लोगों ने दोनों महिलाओं पर साप्ताहिक बाजार में मोबाइल और हजारों रुपए चोरी आरोप लगाया। इतना ही नहीं इसके बाद उनकी लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।
बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि साप्ताहिक बाजार में दो महिलाओं को भीड़ ने घेर रखा है और उनके साथ मारपीट कर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद अब साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।







