बिलासपुर (विश्व परिवार)। वर्ष 2023 सहायक शिक्षक भर्ती के शेष 2300 पदों पर नियुक्ति की माँग को लेकर डी.एड. अभ्यर्थी बिलासपुर में महारैली के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने वर्षों तक मेहनत कर परीक्षा दी और शिक्षक बनने का सपना संजोया, लेकिन नियुक्ति की प्रतीक्षा में आज भी हजारों परिवार आर्थिक कठिनाइयों और मानसिक पीड़ा से जूझ रहे हैं। माता-पिता की उम्मीदें और युवाओं का भविष्य अनिश्चितता में है।
अभ्यर्थियों ने सरकार से 2300 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा दूसरी सूची जारी करने की अपील की है।







