रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में विभागीय कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से 84 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित कर्मचारियों में मानचित्रकारों से लेकर सहायक ग्रेड के कर्मचारी शामिल हैं।
तबादला सूची में 29 मानचित्रकार (सिविल एवं यांत्रिकी), 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं। इस तरह विभाग ने कुल 84 कर्मचारियों के स्थानांतरण किए हैं।







