Home रायपुर आज प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मलेन

आज प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मलेन

59
0
(विश्व परिवार)-रिश्ते  जोड़ने  की  पहल  मे विगत  सात  वर्षों  से  संगठन  द्वारा युवक- युवती , विधवा   परित्यक्ता , कात्यायनी परिचय  सम्मलेन  का  आयोजन  किया जाता  रहा  है । इस  वर्ष  दिनाँक  10 मार्च 2024 को  यह 10.00बजे से आयोजन  सुराना  कालेज  परिसर  दुर्ग  छत्तीसगढ़  में   पद्मश्री  अनुज  शर्मा  विधायक       धरसीवा  ,श्री पूरनंदर  मिश्रा  विधायक  उत्तर  रायपुर, गजेंद्र  यादव  जी विधायक दुर्ग शहर, श्री  कैलाश धरदीवान  जी  सेवानिवृत्त   महाप्रबंधक    हिन्दुस्तान    कापर  लिमिटेड,   कमल  नारायण  शर्मा  जी  अध्यक्ष  सरयूपारि ण  ब्राह्मण समाज  दुर्ग  के    आतिथ्य  मे  रखा  गया  हैं ।
रिश्ते  जोड़ने  की  प्रमुख   कड़ी  में   संगठन  द्वारा  की  गई  व्यवस्था  के  अन्तर्गत   एक  दूसरे  परिवार से मिलकर अपना रिस्ता जोड़ने की शुरुआत होगी।
परिचय सम्मेलन में , कुंडली  मिलान  हेतु ज्योतिष ,आपसी  पारिवारिक  चर्चा  हेतु काउंसलर  की  व्यवस्था  समाज  की  तरफ से  की  गई  है   प्रदेश सचिव  संजय  शुक्ला  एव अध्यक्ष  भारती शर्मा  ने   यह  जानकारी  दी कि कार्यक्रम  की  सम्पूर्ण  व्यवस्था  सुबह से  शाम  तक दुर्ग महिला  एवं पुरूष इकाई  एवं  प्रदेश  पदाधिकारियों  द्वारा  की  गई  हैं । सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ संगठन से जुड़े विप्रवरों से अनुरोध है ,कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की गयी हैं। यह जानकारी संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवम संचेतक श्री कमलेश शर्मा जी द्वारा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here