छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

छात्रावास अधीक्षकों ने दशहरा मैदान में दिया धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

बलौदा बाजार (विश्व परिवार)। प्रदेश छात्रावास अधीक्षक संघ के आव्हान पर आज बलौदा बाजार भाटापारा जिला अधीक्षक संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दशहरा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। कलेक्टर के माध्यम से उन्होंने सचिव आदिम जाति कल्याण विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा।
इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में छात्रावास की बजट राशि बढ़ाये जाने, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करायें जाने को बंद करने, पदोन्नति करने, काम का समय निर्धारण करने, महिला अधीक्षक के पुरूष परिजनों के आश्रम में ही रहने जैसे नियम बनाने और बच्चों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था करने जैसी मांगे प्रमुख हैं।
मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
संघ के जिलाध्यक्ष छतराम महेश्वरी ने कहा कि हमने अपनी मांगों को लेकर आज ज्ञापन के माध्यम से शासन को अवगत कराया है यदि मांगों पर शीध्र विचार कर नहीं किया गया, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts