छत्तीसगढ़रायपुर

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का शिकंजा, 107 सस्पेंड और 95 का तबादला

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की है। अब तक 107 पटवारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि 1007 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की है। इसके तहत 31 पटवारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, 3931 पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा 95 पटवारियों का तबादला भी किया गया है।
बस्तर में सबसे ज्यादा निलंबन
जिलेवार कार्रवाई की बात करें तो बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 17 पटवारियों को निलंबित किया गया है। वहीं सूरजपुर और बलरामपुर जिले में 14-14 पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित होने के बीच सरकार ने प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी है। निलंबन, नोटिस, तबादले और विभागीय जांच जैसी कार्रवाई से साफ है कि सरकार हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts