भिलाई

ई-बस संचालन के लिए मार्गों के चयन पर आयुक्त ने मिनी बस मालिक संघ के साथ की चर्चा, नए मार्गों के प्रस्ताव भी मिले

भिलाई (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई में दिनांक 21 नवंबर 2026 को आयुक्त सुरुचि सिंह की उपस्थिति में मिनी बस मालिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में ई-बस संचालन के लिए प्रस्तावित मार्गों के चयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सोसाइटी द्वारा पूर्व में चयनित ई-बस मार्गों की समीक्षा करते हुए मार्गों की दूरी कम करने तथा आवश्यकतानुसार बसों की संख्या में कमी करने के सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही जनसुविधा और यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नए मार्गों पर भी ई-बस संचालन का प्रस्ताव रखा गया।

मिनी बस मालिक संघ द्वारा दुर्ग से जालबांधा, पावर हाउस से पाटन, दुर्ग से भिंभौरी तथा भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में ई-बस संचालन प्रारंभ करने का सुझाव दिया गया।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-बस संचालन के लिए पूर्व में चयनित सभी मार्गों का पुनः स्थल निरीक्षण किया जाए। मार्गों की दूरी, यात्रियों की संभावित संख्या एवं बसों की आवश्यकता का आकलन करते हुए संशोधित मार्गों की सूची तैयार की जाए, ताकि ई-बसों का संचालन अधिक सुविधाजनक, व्यावहारिक और जनोपयोगी बनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts