Home रायपुर लोकसभा चुनाव में भी निर्णायक भूमिका में होंगी महिला मतदाता, इतनी बढ़ी...

लोकसभा चुनाव में भी निर्णायक भूमिका में होंगी महिला मतदाता, इतनी बढ़ी संख्‍या

66
0
  •  11 में से 10 सीटों पर महिला मतदाता पुरुषों से ज्यादा
  •  जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं ने लिया बढ़चढ़ लिया हिस्सा

रायपुर(विश्व परिवार)लोकसभा चुनाव में भी महिला मतदाता इस बार भी निर्णायक भूमिका में होंगी। विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा में भी महिला मतदाता पुरुषों पर भारी रह सकती है। छत्‍तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 51 लाख 3 हजार 252 हैं, जिसमें महिला मतदाता 1 करोड़ तीन लाख 32 हजार 115 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405 हैं।
महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने के मामले पर निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाएं बढ़-चढ़ हिस्सा ले रही है। वोटर आइडी बनवाने में भी महिलाओं की संख्या अधिक रही।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए महिला मतदाता बड़ा फैक्टर साबित होंगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार हाल ही में महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत करते हुए बड़ा निर्णय ले लिया है, वहीं कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में महंगाई को मुद्दा बनाया है। दोनों पार्टियों ने महिलाओं को साधने के लिए रणनीति बना ली है।

सिर्फ रायपुर लोकसभा में पुरुष मतदाता ज्यादा

प्रदेश की 11 सीटों के आंकड़ों पर गौर करें तो सिर्फ रायपुर लोकसभा सीट पर पुरुष मतदाता ज्यादा है। बाकी अन्य लोकसभा सीट सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा,कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बस्तर व कांकेर में महिला मतदाता अधिक री है। रायपुर लोकसभा सीट में पुरुष मतदाता 11 लाख 73 हजार 167 है, वहीं महिला मतदाता 11 लाख 69 हजार 358 हैंं। रायपुर लोकसभा में कुल 23 लाख 42 हजार 827 मतदाता हैं

विधानसभा में 90 में से 57 सीट पर महिलाओं का दबदबा रहा

विधानसभा चुनाव में प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो प्रदेश की 90 में से 57 सीटों पर महिला वोटर ज्यादा रही, जबकि 33 सीटों में ही पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा थी। विधानसभा चुनाव के दौरान 2023 में पुरुषों की तुलना में 1 लाख 9 हजार 370 महिला वोटर अधिक रही थी,जबकि लोकसभा की स्थिति पर गौर करें तो प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 710 अधिक है।

फैक्ट फाइल

लोकसभा सीट- पुरुष-महिला

सरगुजा-8,98,269-9,04,639

रायगढ़-9,04,335-9,24,654

जांजगीर-चांपा-10,27686-10,16699

कोरबा-8,00,063-8,09,877

बिलासपुर-10,48,603-10,36,778

राजनांदगांव-9,27,184-9,34,826

दुर्ग-10,34,454-10,38,133

रायपुर-11,73,167-11,69,358

महासमुंद-8,63,145-8,90,052

बस्तर-6,95,950-7,63,975

कांकेर-8,07,549-8,43,124

कुल- 1,01,80,405-1,03,32,115

कुल मतदाता- 2,05,13,252

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here