Home Election छत्‍तीसगढ़ में कितने चरणों में होगा चुनाव, कुछ ही देर में चुनाव...

छत्‍तीसगढ़ में कितने चरणों में होगा चुनाव, कुछ ही देर में चुनाव आयोग करेगा घोषित

74
0
  • 2019 में छत्तीसगढ़ में तीन चरण में हुआ था मतदान
  • इस बार छत्तीसगढ़ में दो से तीन चरण में मतदान संभव

रायपुर(विश्व परिवार) लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव के चुनाव होंगे। चुनाव आयोग आज दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। दोनों नए चुनाव आयुक्तों के कामकाज संभालते ही चुनाव आयोग आज शनिवार तीन बजे एक प्रेस कान्‍फ्रेस करेगा, जिसमें लोकसभा चुनाव के पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

माना जा रहा है कि 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होंगे। वहीं छत्‍तीसगढ़ में दो से तीन चरणों में चुनाव हो सकता है। इस दौरान पहले, दूसरे और चौथे चरण में चुनाव हो सकते हैं। 2019 में छत्‍तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव हुए थे।

2019 में छत्‍तीसगढ़ में तीन चरणों में हुए थे चुनाव

2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में 11 अप्रैल को बस्तर, 18 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद व कांकेर, जबकि अंतिम चरण 23 अप्रैल को सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग व रायपुर में मतदान हुआ था।

यहां जानिए छत्‍तीसगढ़ के चार चुनावों का पूरा समीकरण

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद हुए चार लोकसभा चुनावों में तीन चुनावों का परिणाम 10-1 जबकि 2019 में 9-2 का रहा है। शुरुआती तीन चुनावों 10 सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस जीती है। हालांकि कांग्रेस की जीत वाली सीट हर बार बदलती जा रही है।

वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दो सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। कांग्रेस ने बस्‍तर के साथ कोरबा सीट पर भी जीत दर्ज की। हालांकि भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर राज्य की किसी भी सीट से दूसरे किसी भी दल का प्रत्याशी अब तक नहीं जीत पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here