Home बलौदाबाजार पहली बार मतदाता बनी नव वधुओं का किया गया सम्मान,शत् प्रतिशत् मतदान...

पहली बार मतदाता बनी नव वधुओं का किया गया सम्मान,शत् प्रतिशत् मतदान के लिए शपथ

59
0

बलौदाबाजार(विश्व परिवार)मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास,पंचायत विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा नव वधुओं का सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित एम.डी.व्ही. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री के.एल. चैहान ने 15 नव वधुओं को उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया। साथ ही शत् प्रतिशत् मतदान के लिए शपथ भी दिलाया। श्री चौहान ने सभी नव वधुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाए एवं मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस मौके पर आकर्षक रंगोली का भी निर्माण किया गया साथ ही सेल्फी जोन में नव वधुओं ने सेल्फी लेकर शत् प्रतिशत् मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास टी.के. जाटवर,आदित्य शर्मा, जनपद सीईओ एम.एल. मण्डावी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार टंडन, एबीईओ श्री कैलाश साह, एडीईओ इन्द्रदेव वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला विकास के अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को शत् प्रतिशत् मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here