Home रायपुर होली के रंग में रंगमय हुआ एस.आर.यू कैंपस… होली मिलन समारोह में...

होली के रंग में रंगमय हुआ एस.आर.यू कैंपस… होली मिलन समारोह में सबने खेली होली..

109
0

फागोत्सव में गुलाल से सुखी होली खेल दिया “जल बचाव” का संदेश…

श्री रावतपुरा सरकार विश्विद्यालय प्रांगन में होली के उपलक्ष में “फागोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। फागोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कर विश्विद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने होली के बॉलीवुड मिक्स जैसे, “ रंग बरसे भीगे चुनर.., बलम पिचकारी..” गानों में नृत्य प्रश्तुती दी।

होली मिलन समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवन श्री गणेश की पूजा कर उन्हें गुलाल अर्पित कर किया गया और विश्विद्यालय के कुलाधिपति अनंतश्री विभूषित रविशंकर जी महाराज की मानशिक उपस्थति को अनुभूत करते हुए फागोत्सव का आगाज़ किया गया। उत्सव में मंचासीन विश्विद्यालय के प्रति-कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, माननीय कुलपति प्रो. एस. के सिंह और चीफ पी.आर.ओ श्री राजेश तिवारी ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में इन्द्रधनुष में समाहित सात रंगों के तरह आपके जीवन में शिक्षा से समबन्धित आनेक उपलब्धियों के साथ आप सब हमेसा रंगमय रहे।

फागोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति के पश्चात छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका किरण शर्मा, संतोष चंद्राकर और संतोष दिवाकर एवं उनकी वादयंत्र टीम ने होली त्योहार के मनमोहक गीतों से सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को रंगमय कर दिया। सभी विद्यार्थियों ने एक-दुसरे को सूखा गुलाल लगा कर जल बचाव का सन्देश भी दिया। कार्यक्रम का संचालन विश्विद्यालय के भौतिक विभाग के डॉ.सागर साहू द्वारा बहुत ही रंगीले अंदाज़ में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here