Home  बिलासपुर बिलासपुर का लोको शेड देश का तीसरा श्रेष्ठ शेड, रेलवे बोर्ड से...

बिलासपुर का लोको शेड देश का तीसरा श्रेष्ठ शेड, रेलवे बोर्ड से मिला सम्मान

56
0

बिलासपुर(विश्व परिवार)बिलासपुर रेल मंडल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल के विद्युत लोको शेड को देश का तीसरा श्रेष्ठ शेड चुना गया है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने शेड को पुरस्कार से नवाजा है। यह पुरस्कार अधिकतम लोको का अनुरक्षण व परीक्षण करने के लिए दिया गया है।

बिलासपुर विद्युत लोको शेड अपनी स्थापना के बाद से अत्यंत अल्प समय में ही सभी मानक मानदंडों को अपनाते हुए उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। अधिकतम लोको का परीक्षण एवं अनुरक्षण किया गया। इसके फलस्वरूप बिलासपुर मंडल में गाड़ियों के परिचालन के लिए लोको की बेहतरीन उपलब्धता सुनिश्चित हुई और मंडल यात्री सेवा व माल लदान में अग्रणी रहा। विद्युत लोको शेड में 188 लोको का अनुरक्षण व परीक्षण करने की ज़िम्मेदारी है। शेड के लोको की उपलब्धता औसतन 95.14 प्रतिशत रही है। विगत वर्षों में लोको के उचित रख- रखाव के कारण विफलता में निरंतर कमी आई है। इसके साथ ही उपलब्धता में 5.64 फीसद का सुधार भी हुआ है। अधिकारियों के बेहतर प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के परिणामस्वरूप शेड को रेलवे बोर्ड द्वारा देश के तीसरे बेस्ट शेड का शील्ड दिया गया। यह पुरस्कार शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर शशांक कोष्ठा ने प्राप्त किया।

डीआरएम ने थपथपाई पीठ

विद्युत लोको शेड में परीक्षण के लिए की मिली इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर शशांक कोष्ठा की पीठ थपथपाई। शशांक शील्ड लेकर डीआरएम से मिलने के बाद उनके कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here