Home धर्म पीयूष सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुने गए

पीयूष सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुने गए

62
0

(विश्व परिवार)-सकल दिगंबर जैन समाज का चुनाव श्री दिगंबर जैन परवार पंचायती मंदिर में बुधवार को संपन्न हुआ।जिसमे सर्वसम्मति से पुनः पीयूष सिंघई अध्यक्ष ,सुधीर एवम विनोद उपाध्यक्ष ,पंकज सचिव एवं हिमांशु(राजा) को सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
समाज के परम संरक्षक सुभाष जैन ने जानकारी देते हुए बताया की उपस्थित सभी समाज के सदस्यों ने वर्तमान कमेटी के पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों की खुले दिल से प्रशंषा की एवम आज भाटापारा दिगंबर जैन समाज जो नई उंचाई को छू रहा है,साधु संतो के आगमन का जो लगातार हमे लाभ मिल रहा है उसमे निश्चित ही इस कमेटी का समर्पण ,त्याग और सेवा भाव अतुलनीय है।
सभा के शुभारंभ में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के पश्चात वहा उपस्थित सभी संरक्षक गण अशोक सिंघई,नवीन गदिया,शोभालाल जैन,सुनील छाबड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए पीयूष सिंघई का नाम प्रस्तावित किया जिसका वहा उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया तत्पश्चात कमेटी के बाकी सभी सदस्यों को भी सर्वसम्मति से चुना गया।इसके पश्चात कमेटी के सभी सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here