Home रायपुर छत्‍तीसगढ़ में आटोमोबाइल की रफ्तार अच्‍छी, तीन माह में 1.71 लाख वाहन...

छत्‍तीसगढ़ में आटोमोबाइल की रफ्तार अच्‍छी, तीन माह में 1.71 लाख वाहन बिके, नवरात्र के लिए बुकिंग शुरू

52
0
  • अकेले मार्च माह में ही 59,723 वाहनों की हुई बिक्रीl
  • 2023 में सालभर में प्रदेश में 5.50 लाख से ज्यादा बिकीं थीं वाहनl

रायपुर(विश्व परिवार) छत्‍तीसगढ़ में आटोमोबाइल की रफ्तार काफी ज्यादा बढ़ते जा रही है। इस वर्ष मार्च तक तीन महीनों में ही प्रदेश में 1,71,512 वाहनों की बिक्री हुई है। यह बिक्री पिछले वर्ष के तीन महीनों की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा है। बताया जा रहा है कि अकेले मार्च महीने में ही प्रदेश में 59,723 वाहनों की बिक्री हुई है, जो मार्च 2023 की तुलना में 30.43 प्रतिशत ज्यादा है। 2023 में सालभर में प्रदेश में 5.50 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई थी।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष जनवरी में प्रदेश में 57,810 वाहनों की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2023 में प्रदेश में वाहनों की बिक्री 46,638 थी। इसी प्रकार इस वर्ष फरवरी में 53,979 वाहनों की बिक्री हुई। फरवरी 2023 में प्रदेश में 42,001 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस वर्ष हर महीने प्रदेश में वाहनों की बिक्री जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। मालूम हो कि नवंबर 2023 में तो प्रदेश में रिकार्ड 91 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई थी।

फाडा (छत्तीसगढ़) के चेयरपर्सन अनिल अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों कार लोन, दोपहिया लोन कम से कम ब्याज दर पर उपलब्ध है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुधरी है। इसी का नतीजा है कि वाहनों की बिक्री बढ़ती जा रही है।

नवरात्र के लिए बुकिंग शुरू

नौ अप्रैैल से शुरू होने वाले नवरात्र के पहले पंचमी, अष्टमी व नवमी के लिए अभी से वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई है। उपभोक्ता अपने मनपसंद वाहनों की बुकिंग कर रहे हैं। कंपनियों द्वारा अपने आफर भी शुरू कर दिए गए हैं।

बिक्री बढ़ने का यह है कारण

कारोबारियों का कहना है कि आटोमोबाइल की रफ्तार में बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण है फाइनेंस कंपनियों की आकर्षक स्कीम। इन दिनों उपभोक्ताओं को कम से कम डाउन पेमेंट में 85 से 90 प्रतिशत तक फाइनेंस में उनकी मनपसंद गाड़ी मिल जाती है। इसके साथ ही आटोमोबाइल कंपनियों द्वारा आकर्षक आफर दिए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here