- उपा श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज द्वारा 1500 किमी लंबी धर्म पद में यात्रा में सभी को शामिल होकर सहयोग करने का मार्गदर्शन
- आगरा के प्रसिद्ध समाज सेवी और तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जैन PNC द्वारा धर्म पद यात्रा की अनुमोदना करते हुए दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन – विश्व जैन संगठन
दिल्ली (विश्व परिवार)। 19 फरवरी 2025 को अवधपुरी आगरा में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और डिप्टी सीएमओ पियूष जैन द्वारा जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव के लिए हरी झंडी दिखाकर आरंभ की गई भव्य घट यात्रा शोभायात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने विशाल धर्म सभा को संबोधित करते हुए आगरा को 16वी सदी के लाल किले या फतेहपुर सीकरी से प्रचारित किए जाने के साथ आगरा किले और नदी के बीच से पुरातत्व विभाग को खुदाई में प्राप्त 10वीं सदी की जैन तीर्थंकर मुनिसुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा और जैन मंदिर के पिलर्स की जानकारी प्रचारित होनी चाहिए। सीकरी से भी 8वी से 11वी सदी की जैन प्रतिमाएं प्राप्त हुई थीं।
संजय जैन ने दिल्ली से 23 मार्च को आरंभ होकर वाया आगरा फिरोजाबाद नेमि जन्मस्थल शौरीपुर इटावा भिंड होकर 2 जुलाई 2025 को गिरनार जी पहुंचने वाली 101 दिवसीय 1500 किमी लंबी धर्म पद का उद्देश्य जैन सिद्धांतों, नेमिनाथ भगवान के जन्म से मोक्ष की जानकारी और अहिंसा शाकाहार आदि का प्रचार बताकर सभी को शामिल होकर तन मन धन से सहयोग करने का आह्वान किया।
पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आगरा सहित सकल जैन समाज को धर्म पद यात्रा में शामिल होकर पूर्ण सहयोग का मार्गदर्शन दिया।
मंच संचालक श्री मनोज जैन बांकलीवाल और संयोजक श्री अनन्त कुमार जैन, सह संयोजक प्रवीण जैन (पद्मावती) और आशु जैन बावा ने समस्त समाज का आह्वाहन करते हुए धर्म पद यात्रा को जन जन की यात्रा बनाने का आह्वाहन किया और आगरा में यात्रा के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री यश जैन, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, सम्मानित सदस्य श्री अशोक जैन ने बताया कि आगरा के प्रसिद्ध समाजसेवी और श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जैन PNC से मिलकर उन्हें पद यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देकर मार्गदर्शन और सहयोग हेतु पत्र दिया। श्री प्रदीप जैन जी ने अपना बहुमूल्य समय देते हुए पद यात्रा की अनुमोदना करते हुए मार्गदर्शन दिया और पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
धर्म सभा में उपस्थित आगरा सहित दूर दूर से आए अनेकों संस्थाओं, समाजों के गणमान्यों और श्रद्धालुओं ने धर्म पद यात्रा की अनुमोदना करते हुए नेमिनाथ भगवान की जय बोलते हुए हाथ उठाकर समर्थन दिया। अवधपुरी मंदिर कमेटी द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग के आश्वासन के साथ सभी का सम्मान किया।