- तीन आरोपी गिरफ्तार, संप्रदाय विशेष के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
रायपुर (विश्व परिवार)। गरियाबंद में हिंसा एवं तनावपूर्ण माहौल के कारण भडक़े ग्रामीणजनों ने घरों एवं वाहनों में आग लगा दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के दूतकया गांव में दो समुदायों के बीच बवाल हो गया है, जिसके चलते यहां पर संप्रदायिक हिस्सा बढ़ गई है। यहां पुलिस ने रेस्क्यू कर अनियंत्र स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस के अनुसार यहां एक सम्प्रदाय के लोगों ने गांव वालों पर हमला कर दिया, जिसके पश्चात यहां पर गांव वालों ने उन पर हमला कर घर तथा वाहनों को जला दिया है, जिसके चलते यहां पर संप्रदायिक हिंसा भडक़ गई है। इस समाचार की जानकारी मिलते वहां तत्काल पुलिस पहुंच गई है। पूरे गांव को छावनी में तब्दिल कर दिया गया है।
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, यहां पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष एक शिव मंदिर की मूर्ति खंडित कर दी गई थी, जिसके कारण यहां पर संप्रदायिक तनाव बढ़ गया था, यहां पर दंगाइयों और पुलिस के बीच विवाद भी हुआ।
गांव वालों के अनुसार आरिफ, बादशाह गांव में गुण्डागर्दी करते थे, उन्होंने शिव मंदिर में मूर्ति खडित की थी, जमानत में छूटने बाद वे फिर गुण्डागर्दी करने लगे थे, जिसके कारण हिंसा भडक़ गई।





