Home रायपुर शंकर नगर मंडल में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी पर परिचर्चा...

शंकर नगर मंडल में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी पर परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ

49
0
  • प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने लोकमाता के जीवन एवं उपलब्धि को विस्तार से समझाया

रायपुर (विश्व परिवार)। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर के निर्देशानुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति के नेतृत्व में आज शंकर नगर मंडल अंतर्गत शंकर नगर वार्ड के गुरुकुलम सन साइन स्कूल में पुण्य श्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर जी की 300 वीं जयंती पर परिचर्चा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी पर कविता सुनाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा ने राजमाता की जीवनी बताते हुए सम्पूर्ण जीवनकाल की जानकारी दी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा मंत्री किशोर महानंद, निशक्तजन आयोग के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया जी द्वारा भी राजमाता पर विषय रखा गया। आयोजन को सफल बनाने हेतु गुरुकुलम सन शाइन स्कूल की प्राचार्या ईशा अग्रवाल एवं स्कूल व्यवस्थापक कार्तिक पांडेय जी शिक्षिकागण वाशन्ति शाइना, विटा, रुखसार, हर्षिता,विक्टोरिया,श्वेता का विशेष सहयोग मिला।
उक्त कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुधीर चौबे, पार्षद कैलाश बेहरा, पार्षद राजेश गुप्ता, संजय कश्यप, अनूप खेलकर, अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना सेन, गायत्री चन्द्राकर , अनूप वर्मा, लता जगत, डोमेन वर्मा, नरेंद्र निर्मलकर, गणेश निर्मलकर, सूरज यादव जी, वीरमणि चौबे, चंद्रप्रकाश प्रजापति, रामदास मानिकपुरी, दिलीप धनकर, राम तांडी, शम्भू लौवंसी, भरत बया,जय डे, आशु अग्रवाल बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here