रायपुर

’’नारी शक्ति को समर्पित भव्य आयोजन- मैक कॉलेज में महिला दिवस उत्सव’’

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 25.03.2026 को एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन जे.सी.आई. रायपुर मैक यूनाइटेड (जोन-27) के सहयोग से किया गया। यह कार्यक्रम 25 मार्च 2026 को प्रातः महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

मैक में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना एवं छात्राओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्हें उचित अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए।

इस भव्य आयोजन का शुभारंभ हमारे राष्ट्र की गौरवमयी भावना को दर्शाते हुए “वंदे मातरम” के साथ किया गया, इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जैस्मिन जोशी द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के पूर्व चेयरमेन आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल द्वारा महिला दिवस के महत्व पर एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को सराहा गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के स्वागत में सुंदर गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने महिला शक्ति एवं उनके योगदान को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए और उपस्थित सभी अतिथियों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में महिला अधिकारों, बाल अधिकारों एवं समाज में महिलाओं की बदलती भूमिका पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि “जो किसी का अधिकार है, वह किसी और का कर्तव्य है“। उनका संबोधन इतना प्रभावशाली था कि उपस्थित छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण पूरी तन्मयता के साथ सुनते रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 100 प्राचार्यों एवं शिक्षकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उनके सम्मान में स्मृति चिन्ह (मोमेंटो), प्रशस्ति पत्र एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश स्वरूप सीड बॉल्स भेंट किए गए। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं प्रेरणा के वातावरण में हुआ।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिसके साथ समारोह का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts