Home धर्म मुंबई में होगा भगवान महावीर के सिद्धांतों पर आधारित “संवाद से समाधान...

मुंबई में होगा भगवान महावीर के सिद्धांतों पर आधारित “संवाद से समाधान – एक परिचर्चा” का भव्य आयोजन

27
0
  • “संवाद से समाधान” – भगवान महावीर के सिद्धांतों पर आधारित एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय अभियान की भव्य शुरुआत मुंबई से।

मुंबई (विश्व परिवार)। महावीरायतन फाउंडेशन के तत्वावधान में “संवाद से समाधान – एक परिचर्चा” नामक एक भव्य आयोजन 23 जून 2025 को दोपहर 2 बजे, यशवंतराव चव्हाण सभागृह, नरीमन पॉइंट, मुंबई में संपन्न होगा।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी मुख्य अतिथि एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय श्री देवेंद्र फडणवीस जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
भगवान महावीर के “जीयो और जीने दो” तथा “वसुधैव कुटुम्बकम्” जैसे सिद्धांतों के आलोक में, यह आयोजन सामाजिक, धार्मिक व राष्ट्रीय संवाद की दिशा में एक सशक्त पहल है।
कार्यक्रम में समाधान आधारित डॉक्युमेंट्री, विचारगोष्ठियाँ, तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी। पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति इस अवसर को और भी गरिमामय बनाएगी।
मंत्री श्री मंगलप्रभात लोढ़ा, सांसद श्री मिलिंद देवड़ा सहित अनेक राजनेता, संत, कलाकार, उद्योगपति और समाजसेवी इस आयोजन की शोभा बढ़ाएँगे।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान भी किया जाएगा।
यह आयोजन एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत है, जो संवाद के ज़रिए करुणा, अहिंसा और समरसता के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिए है।
श्रद्धेय स्वामी देवेंद्र ब्रह्मचारी जी की परिकल्पना से जन्मा यह आयोजन, आध्यात्मिकता और सामाजिक चेतना के समन्वय का अनुपम उदाहरण बनेगा।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के प्रमुख टेलीविज़न चैनलों, न्यूज़ पोर्टल्स और प्रमुख समाचार पत्रों में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here