Home धर्म नागफणी पार्श्वनाथ पंचकल्याणक महामहोत्सव में दिल्ली से 1500 किमी लंबी गिरनार धर्म...

नागफणी पार्श्वनाथ पंचकल्याणक महामहोत्सव में दिल्ली से 1500 किमी लंबी गिरनार धर्म पद यात्रा के समर्थन में विशाल सभा आयोजित – विश्व जैन संगठन, बांसवाड़ा

52
0

राजस्थान (विश्व परिवार)। अहिंसा के रूप में यात्रा होगी, गिरनार की यात्रा महामंगलमय हो, सभी को पद यात्रा में शामिल होकर 2 जुलाई को भक्तिभाव से गिरनार वंदना को जाना चाहिए – पूज्य आचार्य श्री 108 पुलक सागर जी मुनिराज राजस्थान की पुण्य धरा नागफणी पार्श्वनाथ में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में 13 फरवरी 2025 को विश्व जैन संगठन के संयोजन में दिल्ली से गिरनार जी तक 1500 किमी लंबी 101 दिवसीय नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा के समर्थन में परम पूज्य आचार्य श्री 108 पुलक सागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में जिला बांसवाड़ा और डूंगरपुर समाज की विशाल सभा का आयोजन किया गया।
समर्थन सभा में विश्व जैन संगठन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भरत गांधी नौगामा सहित संगठन के राजस्थान की शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा पूज्य आचार्य श्री 108 पुलक सागर जी मुनिराज से संघ सहित पद यात्रा में सानिध्य, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हेतु निवेदन किया गया।
विशाल समर्थन सभा को संबोधित करते हुए पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी मुनिराज ने धर्म पद यात्रा को मंगल आशीर्वाद देते हुए 22वे जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान मोक्ष स्थल के दर्शन के लिए समाज को यात्रा में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि गिरनार पर्वत की पांचवीं टोंक पर 22 वें तीर्थंकर नेमिनाथ की निर्वाण स्थली हैं और सभी को इस धर्म पदयात्रा में शामिल होना चाहिए। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने 1 फरवरी 2025 को डूंगरपुर में हमसे आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। संगठन ने गिरनार जी धर्म पदयात्रा हेतु जो बीड़ा उठाया उनको हमारी ओर से बहुत बहुत आशीर्वाद हैं।
आचार्य श्री ने सभी को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमें किसी से कोई विवाद नहीं करना हैं और यह यात्रा पूर्णत: अहिंसा पद यात्रा है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने पूज्य आचार्य श्री द्वारा धर्म पद यात्रा के लिए आशीर्वाद और मार्गदर्शन हेतु कोटिश नमन करते हुए आश्वस्त किया कि जैन सिद्धांतों का पालन करते हुए अविवादित रूप से पद यात्रा को पूर्णत: अहिंसा यात्रा के रूप में संचालित किया जाएगा और जैन सिद्धांतों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
इस अवसर पर केसरीमल जी खोड़निया बड़ोदिया विश्व जैन संगठन विशेष सलाहकार कार्यकारिणी राजस्थान,नरेश पिंडारमियां, अध्यक्ष विश्व जैन संगठन शाखा नौगामा, सुरेश चन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, आशीष पिंडारमियां, दानमल गांधी, कमल पंचोरी नौगामा, विकास सेठ बागीदौरा, विश्व जैन संगठन बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पिंकेश जैन कलिंजरा, नितेश जैन अध्यक्ष शाखा कलिंजरा, प्रतीक जैन विपुल जैन, परेश पिंडारमिया, अंकित मेहता राजेंद्र गांधी कलिंजरा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here