रायपुर (विश्व परिवार) छत्तीसगढ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था की बेमेतरा जिला शाखा द्वारा आजादी के महानायक एवं शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरू की शहादत की स्मृति में एक दीपक शहीदो के नाम एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारीयो के सम्मान में बेमेतरा मुख्यालय के टाऊन हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ विधानसभा,अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल,विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मंडावी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डाक्टर विनय जायसवाल एवं श्री गुरुदयाल बंजारे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ शासन के रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डाक्टर चरणदास महंत ने अपने उदबोधन में कहां कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की प्रत्येक पीड़ा में और मेरे संज्ञान मे संस्था द्वारा लाये जाने वाले मुद्दे शासन स्तर पर हमेशा सहयोग करने तत्पर रहूंगा । इसी क्रम में विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने कहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के हितो के संरक्षण हेतु मै शासन प्रशासन स्तर पर और विधानसभा में मुखर होकर सेनानी परिवार को सहयोग सदैव तत्पर रहूंगी। शासन के रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक द्वारा बताया कि हम बहुत ही गौरवशाली है हम आज देश को आजाद कराने वाले एवं देश के लिए शहीद हुये परिवार के बीच है और उनके सम्मान समारोह में उपस्थिति का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। श्री अरुण दुबे द्वारा अपने स्वागत उदबोधन में कहां आज सेनानी परिवार को जो सुविधाये अन्य राज्य में प्राप्त हो रही है उन सुविधा से छत्तीसगढ के सेनानी परिवार वंचित है शासन से आग्रह है कि हमारी न्यायोचित मांगपत्र पर अविलंब लिया जाए जिससे सेनानी परिवार गौरवान्वित महसूस कर सकें। समारोह में छत्तीसगढ प्रदेश के विभिन्न जिलो आये 82 सेनानी परिवार का सम्मान किया गया इस अवसर पर संस्था के प्रदेश सचिव श्री सुनील बाजारी, अनिरुद्ध दुबे, राजेन्द्र कुमार उमाठे, शैलेन्द्र राठौर, अजय सोनी, अजय जैन, पी संतोष नायडू, डाक्टर अखिलेश त्रिपाठी,महेश दुबे,राजेन्द्र चतुर्वेदी, डाक्टर शिरीष शर्मा,अशोक ताम्रकार , डाक्टर किशोर अग्रवाल, रमा जोशी,प्रभा जोशी, रेखा जोशी एवं विभिन्न जिलो से आये सेनानी परिजन उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन ललित मिश्रा द्वारा किया गया ।





