छत्तीसगढ़रायपुर

भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की टीमों ने संभाला मोर्चा

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी के भनपुरी औद्योगिक इलाके में स्थित एक डामर फैक्ट्री में अचानक आग भडक़ने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलती गई और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी पर उरला थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी स्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री परिसर खाली कराया, जिससे जनहानि टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री से पहले धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। परिसर में तार, ऑयल, केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। एहतियातन आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया है और कूलिंग का कार्य जारी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts