Home धर्म दिल्ली से गिरनार जी 1500 किमी लंबी धर्म पद यात्रा के लिए...

दिल्ली से गिरनार जी 1500 किमी लंबी धर्म पद यात्रा के लिए भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जंबू प्रसाद जैन से चर्चा और सहयोग हेतु सौंपा निवेदन पत्र : विश्व जैन संगठन

23
0

दिल्ली (विश्व परिवार)। प्रथम जैन तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के जन्म तप कल्याणक के अवसर पर बलबीर नगर, दिल्ली से 23 मार्च को प्रात: 8 बजे गिरनार जी (गुजरात) के लिए विश्व जैन संगठन के संयोजन में आरंभ होने वाली समस्त जैन समाज की धर्म पद यात्रा के लिए विश्वास नगर, दिल्ली में श्री दीपक जैन डेक वालों के निवास पर 9 मार्च 2025 को रात्रि 8 बजे एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने धर्म पद यात्रा के उद्देश्यों और देश के विभिन्न क्षेत्रों में विराजमान पूज्य संतों द्वारा पद यात्रा के लिए दिए गए मार्गदर्शन से अवगत कराया और सभी से पद यात्रा में सहयोग व मार्गदर्शन के लिए निवेदन किया।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन ने बताया कि बैठक में गाजियाबाद से विशेष रूप से उपस्थित भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंबू प्रसाद जैन जी, गुड़गांव से अशोक जैन वर्धमान परिवार ट्रस्ट, जैनम फाउंडेशन के सतेंद्र जैन एडवोकेट, अतुल जैन यमुना विहार और महेश जैन बंगलुरू को पद यात्रा में सहयोग और मार्गदर्शन हेतु निवेदन पत्र सौंपा गया और सभी ने पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
सभा में उपस्थित शरद जैन जी, सांध्य महालक्ष्मी चैनल ने सार्वजनिक मंचों से भड़काऊ बयानबाजी पर रोक लगाने को आवश्यक बताते हुए धर्म पद यात्रा की सफलता के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
दीपक जैन ने बताया कि शिखर जी और अन्य तीर्थों के लिए विशाल जैन यात्राओं का संचालन करने वाले आदिनाथ चैनल के डायरेक्टर पवन गोधा जी जैन से शक्ति नगर स्थित उनके निवास पर संगठन के पदाधिकारियों ने धर्म पद यात्रा के सफल आयोजन के लिए चर्चा कर निवेदन पत्र दिया। गोधा जी ने पद यात्रा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए सुझाव दिए और आदिनाथ चैनल पर धर्म पद यात्रा के प्रसारण के लिए आश्वस्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here