कवर्धाछत्तीसगढ़

डांस टीचर के हत्यारे का सुराग बताने वाले को मिलेगा दस हजार का ईनाम

कवर्धा (विश्व परिवार)। जिले के लालपुर नर्सरी के पास डांस टीचर की हत्या के मामले में दो महीने बीत जाने के बाद कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के चलते अब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है।
बता दें कि 19 जनवरी 2026 को जिले के लालपुर नर्सरी के पास सडक़ सडक़ किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले थे, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान 27 वर्षीय सत्यमदास मानिकपुरी, निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई जो कि पेशे से डांस टीचर था और घटना से पहले शनिवार रात से लापता था। मामले में थाना कवर्धा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन घटना के दो माह बाद भी आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं। अब इस मामले में एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने आरोपी की जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts