छत्तीसगढ़रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कर्मचारी विश्राम गृह, रायपुर स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

रायपुर (विश्व परिवार)। दिनांक 13 मार्च 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी विश्राम गृह, रायपुर स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
स्पैड से बचाव एवं आटोमेटिक सिगनलिंग फेलुअर के दौरान दी जानेवाली प्राधिकार और चालक द्वारा लिए जानेवाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां तथा ट्रेन में इंजिन को जोड़ना एवं काटना, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जानेवाली गर्मीकालीन सावधानियां, ट्रेन में आगजनी के दौरान लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर का कर्तव्य, प्राथमिक उपचार पेटी का उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग का प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, प्रवीण कुमार, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सेमिनार में संरक्षा सलाहकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 46 लोगों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts