रायपुर (विश्व परिवार)। दिनांक 26 फरवरी 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल/परिचालन/बीएमवाई में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
आटोमेटिक सिगनलिंग फेलुअर एवं आई बी सिगनलिंग के दौरान चालक के द्वारा ट्रेन का परिचालन एवं बरती जानेवाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां तथा गाड़ियों का सेक्योरिंग एवं क्लियरिंग, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा गर्मी से पहले किये जानेवाले कार्य, ट्रेन में आगजनी के दौरान लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर का कर्तव्य, प्राथमिक उपचार पेटी का उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग का प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, श्री प्रवीण कुमार, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 52 लोगों ने भाग लिया।





