छत्तीसगढ़रायपुर

चौथी बटालियन परिसर में जवान ने की आत्महत्या, सुरक्षा महकमे में हडक़ंप

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद सुरक्षा महकमे में हडक़ंप मच गया है।
मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है, जो चौथी बटालियन में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे मूलत: जशपुर जिले के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इस घटना के बाद बटालियन परिसर में शोक का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts