Home हरियाणा हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप- सीएम भगवंत...

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप- सीएम भगवंत मान

40
0

हरियाणा(विश्व परिवार) | अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की है।

आम चुनाव में हरियाणा में इंडी गठबंधन ने एक साथ चुनाव लड़ा था। प्रदेश की 10 सीटों पर नौ पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि एक सीट कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के रूप में सुशील गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा था।

प्रदेश में कांग्रेस ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि अन्य सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी। कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को भाजपा के नवीन जिंदल से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

 

हरियाणा में आम आदमी पार्टी को हार मिली। इसे लेकर हरियाणा आप के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ ताकतों ने प्रयास किया है कि आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या कर दी जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here