Home धर्म आचार्य अतिवीर मुनिराज का 2 वर्षों बाद रोहिणी आगमन

आचार्य अतिवीर मुनिराज का 2 वर्षों बाद रोहिणी आगमन

53
0

दिल्ली (विश्व परिवार)। प्रशममूर्ति आचार्य श्री १०८ शान्तिसागर जी महाराज (छाणी) परम्परा के प्रमुख संत परम पूज्य आचार्य श्री १०८ अतिवीर जी मुनिराज का लगभग 2 वर्ष 3 माह पश्चात् राजधानी दिल्ली की धर्मनगरी रोहिणी में मंगल‌ आगमन होने जा रहा है। इस खबर से समस्त रोहिणी-पीतमपुरा जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
उल्लेखनीय है कि रोहिणी के विभिन्न सेक्टरों से जैन समाज के प्रतिनिधि मण्डल समय-समय पर आचार्य श्री के समक्ष‌ उपस्थित होकर रोहिणी आगमन हेतु निवेदन करते आ रहे हैं। अब लगभग 2 वर्षों पश्चात् पूज्य आचार्य श्री का दिनांक 10 जून 2025 को रोहिणी क्षेत्र के प्रवेश द्वार श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, सेक्टर-8 में भव्य मंगल आगमन होने जा रहा है।
आचार्य श्री के परम पावन सान्निध्य में यहां भव्य शिखर कलशारोहण महामहोत्सव का मंगल आयोजन किया जा रहा है। समस्त मांगलिक क्रियाएं ब्र. जय कुमार जैन ‘निशांत’ (टीकमगढ़) के दिशा-निर्देशन में विधि-विधान पूर्वक संपन्न होंगें। आचार्य श्री के आगमन को लेकर समस्त समाज अत्यंत उत्साह के साथ तैयारियों में लगा हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here