Home डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आचार्य श्री का 57 वाँ दीक्षा दिवस धूम-धाम से मनाया...

चंद्रगिरी में आचार्य श्री का 57 वाँ दीक्षा दिवस धूम-धाम से मनाया गया 

179
0
  • 1000 बच्चों का हुआ उपनयन संस्कार

डोंगरगढ़(विश्व परिवार) | श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी अतिशय तीर्थ क्षेत्र डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में दिनांक 11/07/2024 को प्रातः 7 बजे से संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी का 57 वाँ मुनि दीक्षा दिवस चंद्रगिरी महातीर्थ में 108 मुनि श्री आगम सागर महाराज जी, 108 मुनि श्री पुनीत सागर महाराज जी एवं 105 एलक श्री धैर्य सागर महाराज जी के ससंघ सानिध्य में मनाया गया| जिसमे प्रातः 7 बजे भगवान कि शोभा यात्रा मंदिर से समाधी स्थल कि परिक्रमा लगाकर वापस मंदिर पहुँचा तत्पश्चात भगवान का अभिषेक, शांति धारा, पूजन, आरती हुई | आचार्य श्री कि भक्तिमय नृत्य के साथ पूजन हुई जिसमे सम्पूर्ण भारत से 15 डांस ग्रुप ने अपने नृत्य से सभी को आश्चर्य चकित कर दिया एवं सम्पूर्ण वातावरण आचार्य श्री कि भक्ति में डूब गया | दोपहर में लगभग 1000 बच्चों का उपनयन संस्कार किया गया और सभी बच्चों को चांदी का ब्रास्लेट दिया गया |जिससे भविष्य में वे जब भी किसी पाप कार्य करने कि सोचेंगे तो यह चांदी का ब्रास्लेट उन्हें वह पाप कार्य करने से रोकेगा | उक्त जानकारी चंद्रगिरी से निशांत जैन (निशु) जैन द्वारा दी गयी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here