छत्तीसगढ़रायपुर

एक्टिव किड्स स्कूल, रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर-चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान पाया

रायपुर (विश्व परिवार)। एक्टिव किड्स स्कूल, रावतपुरा कॉलोनी को गर्व है कि उसकी छात्रा चार्वी गजेन्द्र ने कक्षा PP2 की फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में जगह बनाई है। कक्षा-गतिविधियों, निरंतर अभ्यास और अभिभावक-शिक्षक समन्वय की बदौलत चार्वी ने यह उपलब्धि हासिल की।
प्रिंसिपल – ललिता साहू ने कहा, “यह नतीजा हमारे अनुभव-आधारित शिक्षण, क्लास टीचर – मुनमुन राय नियमित फ़ीडबैक और बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ावा देने की नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। चार्वी गजेन्द्र को हार्दिक बधाई-उसकी लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने।” विद्यालय सभी छात्रों को समान समर्थन देता रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts