Home धर्म श्रेष्ठ सामाजिक कार्यों के लिए आदिश्वर महिला मंडल हुआ सम्मानित

श्रेष्ठ सामाजिक कार्यों के लिए आदिश्वर महिला मंडल हुआ सम्मानित

47
0
  • चंपादेवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं, युवतियों एवं सामाजिक संगठनों के सम्मान हेतु श्रीमती चंपादेवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मदर्स डे पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सिविल लाइन स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डाॅ. वर्णिका शर्मा, विशेष अतिथि समाज सेवी भावना गिरिश तिवारी, संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी कमलेश जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी पीयूष जैन द्वारा डीडी नगर स्थित श्री 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन की महिला मंडल श्री दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आदिश्वर महिला मंडल द्वारा समाज के सभी वर्गोे के लिए विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, महिला, युवाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे, ताइक्वांडों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, स्किल डेवलमेंट प्रोग्राम चलाने, गौशाला में जीवदया हेतु अनाज, औषधि वितरण तथा सामाजिक, सांस्कृति, धार्मिक व नैतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु किए जाने वाले विविध कार्यक्रमों के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम में रायपुर जिले के खेल, शिक्षा, चिकित्सा, सैन्य, सेवा, साहित्य, संगीत, गायन, सामाजिक कार्यों जैसी कई श्रेणियों में अनूठा व देशहित कार्य करने वाले को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल की अध्यक्ष वर्षा जैन सिंघई, मीडिया प्रभारी डाॅ. मंजुला जैन, ज्योति जैन, संगीता जैन, प्राची जैन, मृणाल जैन, आरती जैन, नंदा जैन, संगीता संजीव जैन, रोमी सहित मंडल की सदस्याओं ने उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here