रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए एक अहम आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी तीरथराज अग्रवाल को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक श्वस्ञ्जक्च/2396/2026-त्र्रष्ठ-2 के मुताबिक तीरथराज अग्रवाल, जो वर्तमान में उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत प्रभारी उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें अब केवल उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अन्वेष घृतलहरे के डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज हैं।
आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय, राजभवन, संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों और अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है।
राज्य शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और विभागीय कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





