छत्तीसगढ़रायपुर

अग्रवाल समाज ने राज्यसभा के लिए गौरीशंकर अग्रवाल का नाम सुझाया, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट कर राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल के नाम पर विचार करने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौरीशंकर अग्रवाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और कसडोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहने के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद का दायित्व भी निभा चुके हैं। उन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
प्रतिनिधियों का कहना था कि अग्रवाल समाज प्रदेश की एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक इकाई है। ऐसे में यदि समाज के वरिष्ठ और अनुभवी नेता को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलता है, तो इससे समाज की अपेक्षाओं को मंच मिलेगा और समावेशी विकास को बल मिलेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए संभावित नामों में गौरीशंकर अग्रवाल को प्राथमिकता दी जाए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
इस दौरान डॉ. अशोक अग्रवाल, दीनदयाल गोयल, सत्यनारायण सिंघानिया, संजय जैन, डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. अनीता अग्रवाल, राधेश्याम बंका, हरिकेश पालीवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि नाम पैनल में भेजा जा चुका है और अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए सकारात्मक परिणाम की उम्मीद व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts