रायपुर (विश्व परिवार)। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत श्री दिगम्बर जैन आदिश्वर महिला मंडल, डीडी नगर, रायपुर द्वारा आयोजित AI Automation एवं Cyber Security Workshop का सफल आयोजन आज जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी, एम.जी. रोड में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट राजीव जैन एवं AI एक्सपर्ट लक्षित सेठिया ने उपस्थित जनसमूह को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और नई तकनीकों के उपयोग के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी मिलेना कुर्रे (IG CID) एवं न्यायाधीश सुश्री रिद्धि बुरड़ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अपराजिता राणा जी (इंचार्ज, साइबर क्राइम पेट्रोलिंग यूनिट) ने भी अपने विचार साझा करते हुए साइबर अपराधों से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए।
कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक एवं भावनात्मक पहलू रहा रायपुर की मूक-बधिर संस्था कोपलवाणी के बच्चों की सहभागिता। संस्था की संचालिका पद्मा शर्मा जी ने इन बच्चों को सरल एवं प्रभावी तरीके से साइबर क्राइम अवेयरनेस समझाई, जो सभी के लिए अत्यंत सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की उपस्थिति रही। सभी ने इस ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
इस आयोजन की सफलता में अध्यक्ष जया जैन, सचिव ममता जैन, कोषाध्यक्ष अमिता जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य—प्रतिभा जैन, अदिति जैन, रिचा जैन, रश्मी जैन, वंदना जैन, डॉली जैन, मृणाल जैन—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आदिश्वर महिला मंडल द्वारा इस प्रकार के सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी ने मंडल की सराहना की।






