रायपुर (विश्व परिवार)। AIIMS रायपुर को यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त), कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, AIIMS रायपुर को मुंबई में आयोजित Illuminate 3 – Oncology Town Hall में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम Sir HN Reliance Foundation Hospital द्वारा Jio World Convention Centre में आयोजित किया गया था।
यह सम्मान उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रशासन में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार डॉ. सेवांति हिमाये, निदेशक – मेडिकल एवं प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी, Sir HN Reliance Foundation Hospital द्वारा प्रदान किया गया।
अपने स्वीकृति संबोधन में ले. जनरल जिंदल ने यह सम्मान AIIMS रायपुर परिवार को समर्पित करते हुए संस्थान की उत्कृष्टता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि AIIMS रायपुर न केवल गुणवत्तापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के मार्गदर्शन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में लोकप्रिय अभिनेत्री एवं कैंसर सर्वाइवर Hina Khan को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने स्तन कैंसर की शीघ्र जांच और समय पर पहचान के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।





