छत्तीसगढ़रायपुर

एम्स रायपुर में मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जांच जारी

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है, जो खून से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए एम्स में भर्ती था। वह अस्पताल के बी ब्लॉक स्थित बी-4 वार्ड में उपचाररत था।
तीसरी मंजिल से कूदने पर मौत
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts