Home छत्तीसगढ़ अहमदाबाद में हवाई दुर्घटना अमित शाह और शिवराज सिंह का छग दौरा...

अहमदाबाद में हवाई दुर्घटना अमित शाह और शिवराज सिंह का छग दौरा रद्द होने की संभावना

38
0

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश में इस समय नक्सल उन्मूलन अभियान में पुलिस को निरंतर सफलता मिल रही है। जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी सप्ताह छग के प्रवास आने वाले थे लेकिन अब अहमदाबाद में हवाई दुर्घटना होने के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित होने की चर्चा है।
वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह धमतरी तथा कांकेर में कृषि विकसित अभियान कार्यक्रम के तहत आने वाले थे लेकिन उनका भी दौरा कार्यक्रम रद्द हो गया है। भारत शासन के कार्यालय के अनुसार इन दोनों नेताओं अधिकृत दौरा कार्यक्रम नहीं आया है। जिसके कारण अधिकारियों में संशय है कि अब वे नहीं आएंगे। राजधानी में महापौर तथा सभापति ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। दिगंबर जैन मंदिर में आज विमान दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए शांति विधान का आयोजन किया गया है। संजय जैन ने कहा कि पूजा के पश्चाम शांति पाठ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here