Home एयरलाइन Air India में हुई कर्मचारियों की छंटनी, कई लोगो को निकाले नौकरी...

Air India में हुई कर्मचारियों की छंटनी, कई लोगो को निकाले नौकरी से

63
0

(विश्व परिवार)-एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस छंटनी के तहत एयर इंडिया अपने लगभग 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। बता दें कि एयर इंडिया पर अपना स्वामित्व स्थापित करने के बाद से ही टाटा समूह लगातार कंपनी का पुनर्गठन कर रहा है। एयरलाइन कंपनी ने कहा है कि छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या कुल कार्यबल का 1 प्रतिशत से भी कम हिस्सा होगा।
एयर इंडिया ने कहा है कि इस छंटनी के तहत वही कर्मचारी प्रभावित होंगे, जिन्होंने अपने इच्छा से सेवानिवृत्ति लेने की योजना नहीं बनाई या वह कर्मचारी, जो कंपनी के रीस्किलिंग प्रोग्राम में शामिल नहीं हो सके। इस छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी जरूरी राहत पैकेज भी प्रदान कर सकती है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें, एयर इंडिया में वर्तमान में लगभग 18,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर की 200 से अधिक कंपनियों ने इस साल 50,000 से भी अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस साल स्नैप ने 500 नौकरियों में कटौती करने का फैसला किया है। सिस्को ने 4,200 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। टेक दिग्गज IBM ने भी कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here