दुर्ग (विश्व परिवार)। सुश्री आकांक्षा साहू को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पी.एच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई हैं। विश्वविद्यालय में आयोजित पी.एच.डी. वायवा में बाह्य परीक्षक के रूप मे प्रो. मोहन काशीकर आर.टी.एम. नागपुर विश्वविद्यालय ( महाराष्ट्र) से थे। शोध का विषय “छत्तीसगढ शासन की नरवा , गरूवा, घुरूवा, और बाड़ी योजना का राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान का एक अध्ययन (दुर्ग जिले के विशेष संदर्भ में)” था।उनके शोध निर्देशक डॉ.डी.एन. सूर्यवंशी (सेवानिवृत्त प्राचार्य सुराना महाविद्यालय दुर्ग) थे। शोध केंद्र निर्देशक डॉ. प्रामोद यादव विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग सुराना महाविद्यालय हैं। सुश्री आकांक्षा साहू की इस उपलब्धि पर सुराना महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों द्वारा तथा परिवार के सभी सदस्यों एवं मित्रों ने उन्हे बधाई तथा शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।डॉ. आकांक्षा साहू ने कहा कि इस उपलब्धि में माता-पिता का आशीर्वाद और परिवार के सदस्यों के सहयोग से एवं कड़ी मेहनत से यह कार्य सिद्ध हो सका।





