- सभापति ने सभी कांग्रेस विधायकों को किया निलंबन की घोषणा
- समय पर धान खरीदी नहीं होने पर लाखों किसान वंचित
रायपुर (विश्व परिवार)। विस में आज कांग्रेस ने धान खरीदी में अनियमितता को लेकर एक स्थगन प्रस्ताव लाया। कांग्रेस के सदस्यों ने आरोप लगाया कि धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाने के कारण लाखें की संख्या में किसान अपना धान नहीं बेच पाये। सभापति धरमलाल कौशिक ने विपक्ष के प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया जिसके विरोध में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में धरना दे दिया। जिसके कारण वे स्वयं निलंबित हो गये।
विस में आज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं भूपेश बघेल द्वारा धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाने पर किसानों को हुई परेशानी को लेकर एक स्थगन प्रस्ताव लाया गया। सभापति ने इस पर विपक्ष को बोलने का अवसर दिया। भूपेश बघेल, उमेश पटेल, संगीता सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने सरकार पर आरोप लगाया कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 की तिथि को नहीं बढ़ाया गया जिससे इसे पिछड़ा वर्ग अजा अजजा वर्ग सहित अन्य वर्ग के किसानों का धान नहीं बिक पाया। सत्र के दौरान उन्होंने धान खरीदी में एग्रीटेक पोर्टल तथा अन्य औपचारिकताओं को पूरी करने में हुए विलंब के कारण किसानों की स्थिति पर प्रकाश डाला।
सदन में उपस्थित सावित्री मंडावी, संगीता सिंहा एवं विक्रम मंडावी, रामकुमार यादव ने भी चर्चा में भाग लिया। सभापति धरमलाल कौशिक द्वारा स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य किये जाने के विरोध में विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर हंगामा किया जिसके कारण वे स्वयं निलंबित हो गये। सभापति कौशिक ने इसकी घोषणा की।





