छत्तीसगढ़

कांग्रेस संगठन को जुझारू एवं सक्रिय बनाने दिल्ली में दस को बैठक, सभी जिला अध्यक्षों को बुलाया गया

  • मनरेगा बचाव एसआईआर सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा बैज

रायपुर (विश्व परिवार)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दस फरवरी को जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक नईदिल्ली में बुलाई गई है जिसमें छग के सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जिला शामिल होंगे। बैठक में राहुल गांधी प्रियंका गांधी एवं अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि पूरे देश में कांग्रेस के संगठन को सक्रिय बनाने एवं कार्यकर्ताओं को चार्ज करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक 10 फरवरी को आयोजित की जा रही है। बैठक में मनरेगा बचाव प्रजातंत्र खतरे में है तथा एसआईआर के मुद्दे को लेकर व्यापक चर्चा होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने बताया कि वे इस बैठक में शामिल होंगे। मनरेगा बचाव तथा मतदाता गहन पुनरीक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे।
विष्णुदेव सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि इस बैठक में अभी उनका जाना तय नहीं है लेकिन हाईकमान के निर्देश पर जा सकते है। फिलहाल इस बैठक में जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। इसलिए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इस बैठक में भाग लेंगे। कांग्रेस द्वारा ब्लाक स्तर के नये ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्त कर दी गई है जिसको लेकर विवाद है।
कवासी लखमा रहेंगे मनकानगिरी में
प्रदेश के कांग्रेस नेता एवं विधायक कवासी लखमा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अब ओडिशा के मलकानगिरी में रहेंगे। यहां से वे अपने विस क्षेत्र सुकमा में आना जाना करेंगे। ज्ञात रहे आबकारी घोटाला में कवासी लखमा एक वर्ष तक जेल में बंद थे अब उन्हें सशर्त रिहा किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts