Home मुंबई AM/NS India का भारत के दो प्रमुख रेलवे इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट में अहम योगदान; चेनाब ब्रिज के लिए 70% और अंजी खाड ब्रिज के लिए 100% स्टील की आपूर्ति

AM/NS India का भारत के दो प्रमुख रेलवे इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट में अहम योगदान; चेनाब ब्रिज के लिए 70% और अंजी खाड ब्रिज के लिए 100% स्टील की आपूर्ति

74
0

मुंबई (विश्व परिवार)। आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका निभाते हुए देश के दो ऐतिहासिक रेलवे ब्रिजों के निर्माण में महत्वपूर्ण स्टील की आपूर्ति करके अपना योगदान और मज़बूत किया है। दुनिया का सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज – चेनाब ब्रिज के लिए 70% फ्लैट स्टील और भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज – अंजी खाड के लिए 100% स्टील की आपूर्ति की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन ऐतिहासिक ब्रिजों का उद्घाटन करके विकसित भारत 2047 की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। ये इंजीनियरिंग चमत्कार भारत की इच्छाशक्ति और भविष्य निर्माण की क्षमता को दर्शाते
हैं। ऐसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में विश्वस्तरीय स्टील की आपूर्ति करना AM/NS India के लिए गर्व की बात है।
चेनाब ब्रिज के लिए AM/NS India ने लगभग 25,000 मीट्रिक टन उच्च-शक्ति संरचनात्मक स्टील की आपूर्ति की, जो
ब्रिज निर्माण की कुल स्टील आवश्यकताओं का 70% हिस्सा है। इसमें विभिन्न घटकों के लिए विशिष्ट स्टील ग्रेड शामिल
हैं, जैसे आर्क के लिए उच्च शक्ति वाला स्टील और पिलर के लिए कस्टमाइज्ड ग्रेड। यह सभी स्टील हजीरा स्थित उत्पादन
इकाई में निर्मित हुए हैं और कठोर गुणवत्ता जांच के बाद उपयोग किए गए हैं, जिससे इसकी टिकाऊ क्षमता, जंग-रोधी
विशेषताएं और ऊंचाई पर निर्माण की उपयुक्तता सुनिश्चित होती है।
अंजी खाड ब्रिज के लिए AM/NS India ने लगभग 7,000 मीट्रिक टन विशिष्ट रूप से फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर्स की
आपूर्ति की, जो प्रोजेक्ट की 100% स्टील आवश्यकता को पूरा करता है। हजीरा प्लांट में तैयार किया गया यह स्टील ब्रिज
की असाधारण डिजाइन और पर्यावरणीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। स्टील फैब्रिकेशन को इन-
हाउस सुविधाओं के माध्यम से किया गया, जिसमें डिजाइन की जटिलताओं को संभालने के लिए कंपनी ने आवश्यक
उपकरणों का उन्नयन भी किया।
AM/NS India की यह भागीदारी राष्ट्रीय निर्माण की प्रतिबद्धता और कठिन परिस्थितियों में भी उच्च कार्यक्षमता वाले
स्टील समाधान प्रदान करने की क्षमता को दर्शाती है।
श्री रंजन धर , निदेशक एवं वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स एंड मार्केटिंग, AM/NS India, ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कहा:
AM/NS India की यह पहल ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण का सजीव उदाहरण है। चेनाब और अंजी खाड ब्रिज सिर्फ
इंजीनियरिंग चमत्कार नहीं हैं, बल्कि भारत में बढ़ती आत्मनिर्भरता और औद्योगिक शक्ति का प्रतीक हैं। इस महत्वपूर्ण
प्रोजेक्ट में हमारा योगदान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों के साथ पूरी तरह मेल खाता
है।
उन्होंने आगे कहा:जम्मू-कश्मीर के दुर्गम पर्वतीय इलाकों में उत्पन्न विस्तृत लॉजिस्टिकल और इंफ्रास्ट्रक्चर चुनौतियों के
बावजूद, हमने स्टील की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। अपनी क्षमताओं का उपयोग करके और
सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों के हितधारकों के साथ सहयोग करके, हमने सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के मजबूत निर्माण में
योगदान नहीं दिया, बल्कि आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here