रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया गया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए संयोजक एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार इस टीम में अखिलेश सोनी को संयोजक बनाया गया है, जबकि राजेश भारती, सतीश लाटिया, विद्या सिदार, डॉ. सनम जांगड़े और डॉ. किरण बघेल को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह टीम प्रदेशभर में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों का समन्वय और संचालन करेगी।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।





