Home डोंगरगढ़ डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर पर रोपवे टूटने पर हुआ हादसा

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर पर रोपवे टूटने पर हुआ हादसा

70
0
  • रोपवे में सवार थे पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह

डोंगरगढ़ (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की पहाड़ी पर संचालित रोपवे की ट्रॉली अचानक रोप से टूटकर नीचे गिर गई। हादसे के वक्त ट्रॉली में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार थे। सभी नेताओं को चोटें आई हैं, जिनमें भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा पहुंचे थे. दोनों रोपवे के जरिए दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में ही हादसा हो गया, अचानक रोपवे ट्रॉली रोप से टूटकर गिर गई. हादसे में पूर्व मंत्री पैकरा को हल्की चोटें आई है. वहीं भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here